आरा मशीन के शेड में भीषण अग्निकांड, लाखों का नुक्सान
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के नग्गर में आरा मशीन के शेड में भीषण अग्निकांड हुआ है। आगजनी की इस घटना में पीड़ित को लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को सूचना मिली कि उसके आरा मशीन के शेड में अचानक ही आग लग गई है। जिसके बाद सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।
बता दें आगजनी की इस घटना में आरा मशीन सहित सेब की खाली पेटियों का बारदाना, इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 5 लाख का नुक्सान हुआ है। मामले की पुष्टि एसएचओ लखनपाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।