लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने फिर बरामद किए प्रतिबंधित कैप्सूल

Ankita | 8 अगस्त 2024 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

खेतों में छिपाई थी नशे की खेप, 129 स्ट्रिप से 3080 नशीले कैप्सूल बरामद

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर उपमंडल पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामदगी मामले में पुलिस ने आरोपी से फिर नशे की खेप बरामद की है। आरोपी ने नशीले कैप्सूल को खेतों में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद बरामद किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि पुरूवाला पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अरूण कुमार निवासी मोहकमपुर नवादा के घर पर दबिश दी थी, जहां तलाशी के दौरान तीन स्ट्रिप से 71 कैप्सूल बरामद किए थे।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कुल 132 स्ट्रिप नशीले कैप्सूल लाए थे, जिसमें 3 स्ट्रिप यह अपने घर पर लाया था। बाकि 129 स्ट्रिप उसने अपनी दुकान के पीछे खेत मे छिपा रखे थे।

इसके बाद पुलिस आरोपी के खेतों में पहुंची, जहां 129 स्ट्रिप बरामद हुए। इनमें कुल 3080 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। अभी तक आरोपी के कब्जे से कुल 3151 नशीले कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी जांच में जुटी है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]