Loading...

आवश्यक रखरखाव के चलते कल जिला के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 27 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक वसंत विहार, अमोलक टावरज, होटल डेस्टिनी, हिन्दुस्तान सैनिटरी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, सोलन नए बस अड्डे के साथ लगते क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर, 2023 को ही दिन में 12:00 बजे से दिन में 2:00 बजे तक सोलन शहर के पावर हाऊस मार्ग, गुरूद्वारा, सुगंधा अपार्टमेंट, जेड.एस.आई, ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय और साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।