आवारा पशुओं को बचाते हुए सड़क पर पलटा क्रशर से भरा ट्रक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के लंबागांव में आवारा पशुओं को बचाते हुए क्रशर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, चालक क्रशर लेकर लंबागांव से जयसिंहपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब चालक कुटाहण के पास सड़क से गुजर रहा था तो अचानक सड़क में दूसरी ओर से आवारा पशु आ गए। जिन्हें बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाई तो ट्रक सड़क में पलट कर बिजली के खंभे से टकरा गया।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के कार्यवाहक एसएचओ राजेश कुमार ने की है।