HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां फतेहपुर थाना के अंतर्गत आने वाले बटाहड़ी में पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन जवान घायल हुए हैं। घायलों की पहचान थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और राजीव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों जवान कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार को लेने (एस्कोर्ट करना) सीमावर्ती क्षेत्र टैरेस गए थे। इस दौरान रात करीब 12 बजे वापस आते समय बटाहड़ी में सड़क पर बैठे और कुछ खड़े बेसहारा पशुओं को बचाते हुए गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। तभी मंत्री की गाड़ी भी आकर रुक गई। काफी मुश्किलों के बाद गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान एसएचओ और जवान राजीव को हल्की चोटें आई हैं। जबकि अनिल जो गाड़ी चला रहा था उसे ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिटी स्कैन के लिए रेफर किया है। वहीं हादसे में गाड़ी का भी काफी नुकसान हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





