Loading...

आवारा पशु के सामने आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चार घायल

PARUL • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना देहरा के तहत आने वाले मुबारिकपुर-रानीताल एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (डीएल 12 सीके 5407) में एक परिवार के चार लोग (दो पुरुष दो महिलाएं) सवार थी। यह परिवार दिल्ली से कांगड़ा मंदिर में माथा टेकने जा रहे था। इसी दौरान जब वह देहरा के साथ लगते लोअर सुनहेत पहुंचे तो अचानक ही सड़क पर एक आवारा पशु आ गया जिसे बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तो वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।