आवारा पशु के सामने आने से दो कारों की हुई जोरदार टक्कर, महिला सहित चार घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में गगल-धर्मशाला मार्ग पर दो कारों की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक कार (एचपी 55बी 6201) तियारा की तरफ से और दूसरी कार (एचपी 55-2600) धर्मशाला की ओर से आ रही थी।
इसी दौरान बीच में एक आवारा पशु के अचानक आने के कारण दोनों वाहन चालकों ने कार से अपना संतुलन खो दिया और एक-दूसरे के साथ टकरा गई। हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया।
वहीं गगल थाना के प्रभारी केसर सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।