आवारा पशु को बचाते हुए पेड़ से टकराई कार, सभी सुरक्षित

Car-collides-with-tree-whil.jpg

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में देहरा-धर्मशाला एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां बनखंडी में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, सभी कार सवार सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 लोग कार (यूपी 16सीवाई-9294) में सवार हाेकर दिल्ली से धर्मशाला जा रहे थे। इसी दौरान जब वह बनखंडी पहुंचे तो अचानक ही गाड़ी के सामने एक आवारा पशु आ गया, जिसे बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

गनीमत रही कि कार के एयरबैग्स खुल गए, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कार को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।