आवारा बैल ने बुजुर्ग व्यक्ति पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

By Ankita Published: 30 Jul 2023, 12:48 PM | Updated: 30 Jul 2023, 12:48 PM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के सालासी क्षेत्र में आवारा बैल के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल बुजुर्ग की पहचान बांकू राम निवासी सालासी पंचायत के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बांकू राम कहीं जा रहा था। इस दौरान अचानक ही रास्ते में एक आवारा बैल ने अचानक हमला कर दिया।

आवारा बैल का सींग बांकू राम के पेट में घुस गया। घटना के बाद घायल अवस्था में बांकू राम को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा से मांग की है, कि सड़कों पर बेखौफ घूम रहे आवारा पशुओं से लोगों को निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सड़को पर घूम रहे आवरा पशु लोगों के लिए खतरा साबित हो रहे है।