Loading...

आशा वर्करों के मासिक वेतन में हुई वृद्धि, 4700 की जगह अब मिलेंगे इतने…..

Ankita • 8 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ताओं के लिए ख़ुशी की खबर है। बता दें हिमाचल सरकार ने आशा वर्करों के मासिक वेतन में वृद्धि की है। पहले इन वर्करों को 4700 रुपए मानदेय दिया जाता था। परन्तु अब 5200 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से इसको लेकर अधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इसको लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, प्रदेश सहायक नियंत्रक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अधिसूचना की कॉपी भेज दी गई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी से संबंधित अधिसूचना विभाग को मिल चुकी है।