HNN / नाहन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखी गई। शाम तक श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे और मां के जयकारे लगाते रहे। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन लगभग 9000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि दूसरे दिन माता को लगभग 7 लाख 7 हजार 440 रूपये नकद राशि और 1280 ग्राम चांदी और 8 ग्राम सोना चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया गया। बता दे कि त्रिलोकपुर मेला 26 सितम्बर से लेकर 09 अक्टूबर तक चलेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





