लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आश्विन नवरात्र के पहले दिन 12,000 श्रद्धालुओं ने किए मां बाला सुंदरी के दर्शन

PRIYANKA THAKUR | 26 सितंबर 2022 at 7:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र के पहले दिन पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजा। नवरात्र पर्व के पहले दिन लगभग 12000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि पहले दिन माता को लगभग 10 लाख 22 हजार 585 रूपये नकद राशि और 1330 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।

उपायुक्त ने बताया कि त्रिलोकपुर मेला 26 सितम्बर से लेकर 09 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अतिरिक्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए चिन्हित स्थानों पर पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]