लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आश्विन नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजा मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर

SAPNA THAKUR | 26 सितंबर 2022 at 4:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र के पहले दिन पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजा। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज सुबह 4ः30 बजे मंदिर पहुंचकर आरती में भाग लिया और मां बाला सुंदरी के दर्शन किए। इसके उपरान्त, उन्होंने हवन पूजा में बैठकर पूर्णाहुति दी।

उपायुक्त ने बताया कि त्रिलोकपुर मेला 26 सितम्बर से लेकर 09 अक्टूबर तक चलेगा। मन्दिर परिसर को फूलों और लड़ियों से सजाया गया है। इसके अतिरिक्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए चिन्हित स्थानों पर पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर भंडारे भी लगाए जा रहे हैं। मंदिर में नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा, केवल सूखा प्रसाद ही चढ़ाया जा सकेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]