आसमान छूते सब्जियों के दामों में आई हल्की गिरावट, फूलगोभी सहित…
HNN / सोलन
आसमान छूते सब्जियों के दामों में अब हल्की गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब सब्जियों के दामों में आए दिन गिरावट देखी जा रही है। लेकिन आलू और प्याज के दाम अभी भी पहले की तरह ही है, जबकि अधिकांश सब्जियों के ग्राफ में कमी देखी गई है।
40 से 50 रूपये किलो बिकने वाली फूलगोभी अब 20-30 रुपए किलो बिक रही है। इसी तरह फ्रांसबीन भी 80 से सीधा 50 पर पहुंच गई है। शिमला मिर्च 40, घीया 30, टमाटर 30, बैंगन 30, गाजर 40 से 50 रुपए किलो तक बिक रही है। इतना ही नहीं मटर भले ही अभी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो, लेकिन पिछले 1 सप्ताह के दौरान मटर के दामों में तेजी से कमी देखने को मिली है।
1 सप्ताह पहले जहां 200 रूपये प्रति किलो के हिसाब से मटर बिक रहा था। तो वहीं अब इसके दाम लुढ़क कर 60-80 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। आने वाले 10-11 दिनों में आम आदमी अन्य सब्जियों की तरह मटर का स्वाद भी चख सकेंगे।