इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई के मुताबिक, विराट कोहली निजी कारणों से नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सीरीज के आगामी मैचों का हिस्सा नहीं होंगे।
इस 17 सदस्यीय भारतीय टीम में बंगाल के गेंदबाज आकाश दीप को मौका मिला है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद शामिल किया जाएगा। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इस सीरीज का पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। फिलहाल, भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





