इंजीनियरिंग एग्जाम में 76 नकलची, परीक्षा में तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पकड़े मामले
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से 76 नकल के मामले पकड़े गए हैं। परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में बनाए गए 30 केंद्र में 19 दिसंबर से किया गया। ये परीक्षांए नौ जनवरी तक आयोजित की गई।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से नकल को रोकने के लिए बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। इसके बावजूद प्रदेश भर में बोर्ड ने 15 केस कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग के दौरान पकड़े हैं तथा 61 केस उड़नदस्तों ने बनाए हैं।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव अशोक पाठक ने कहा कि फरवरी महीने में आरोपी परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय में अपना पक्ष रख पाएंगे। यदि इन परीक्षार्थियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो परीक्षार्थियों को 6 माह से एक साल तक परीक्षा देने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।