HNN / मंडी
ऑनलाइन गेम और इंटरनेट मीडिया का बढ़ता क्रेज किशोर-किशोरियों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा है। इंटरनेट मीडिया से जहां लोगो को फायदा हो रहा है, तो वहीं, इससे लोगों को काफी नुक्सान भी हो रहा है। मामला जिला मंडी का है जहां एक नाबालिग को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती करना महंगा पड़ गया।
करसोग उपमंडल की रहने वाली नाबालिग इंटरनेट मीडिया पर कुमारसैन के युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि युवक ने उसे मिलने के लिए होटल में बुला लिया। युवक के कहने पर नाबालिग भी उससे मिलने चली गई, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद नाबालिग ने इसकी शिकायत स्वजन से की, तो उन्होंने पुलिस थाना करसोग में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उधर, डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंटरनेट मीडिया की दोस्ती में ज्यादातर इस तरह के मामले आते हैं। नाबालिगों को इस मामले में जागरूक होने की जरूरत है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





