लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री ने पायलट पर किया हमला, यह है वजह….

Ankita | 15 जनवरी 2024 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इंडिगो एयरलाइंस की विमान की उड़ान में देरी होने पर एक यात्री ने फ्लाइट के पायलट को मुक्का जड़ दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की उड़ान में देरी होने के बाद एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम 7 बजे की है। इंडिगो की यह फ्लाइट 6E 2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी। इस दौरान फ्लाइट में सवार एक यात्री ने विमान के कैप्टन को उस समय मुक्का मार दिया जब वो उड़ान में देरी के संबंध में घोषणा कर रहे थे। यात्री ने कहा कि ‘चलाना है तो चला वरना नीचे उतार। आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग उस यात्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उड़ान को लेकर समय से अनाउंसमेंट नहीं होने पर यात्री नाराज था। घटना के बाद एयरपोर्ट एथॉरिटी ने फ्लाइट से इस पैसेंजर को उतारा और सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]