Loading...

इंडिया कैंप के लिए चयनित हुए हिमाचल के छह कबड्डी खिलाड़ी

Ankita • 7 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल की पांच महिला और एक पुरूष खिलाड़ी का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। शिविर 8 मई से साई सेंटर गांधीनगर गुजरात में शुरू होगा, जो 22 मई तक चलेगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सोलन से अंकिता चंदेल और ज्योति, कुल्लू की कविता, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी चंदेल, पुरुष वर्ग में ऊना के विशाल भारद्वाज शामिल हैं।

इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एशियन गेम्स-2023 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। शिविर में देशभर से कुल 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल के यह खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्ण लाल सहित समस्त एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।