Loading...

इग्नू ने शुरू किया जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया में बीए डिग्री कोर्स

Ankita • 9 Jun 2023 • 1 Min Read

कोर्स में दाखिले के लिए इस दिन तक करे आवेदन……….

HNN/ शिमला

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया में 3 वर्षीय बैचलर डिग्री कोर्स शुरू किया है। जुलाई 2023 सत्र से यह कोर्स शुरू किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस कोर्स में दाखिले के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

12वीं व इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले विद्यार्थी इस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र जुलाई 2023 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जिसके लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।

प्रवेश फार्म भरने के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त बीए इन अप्लाइड हिंदी, उर्दू, और संस्कृत, बीए जेंडर स्टडीज, माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजिस में व्यावसायिक डिग्री, टूरिज्म मैनेजमेंट में व्यावसायिक डिग्री, बीबीए (सर्विस मैनेजमेंट), बीबीए (रिटेल) और बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीटीएस, बीएसडब्ल्यू, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, मानवविज्ञान, बायोकेमिस्ट्री और हिंदूस्तानी म्यूजिक विषयों में बीए (आनर्स) कार्यक्रमों का संचालन पहले से ही किया जा रहा है।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2023 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है।