Loading...

इग्नू में स्नातक-स्नातकोत्तर के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

PARUL • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

गोविंद वल्लभपंत महाविद्यालय रामपुर में इग्नू सेंटर में जून सत्र 2024 ए के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट-डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश और पुनः पंजीकरण के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।

इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ.गक टीडी वर्मा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को इग्नू से पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जो छात्र और छात्राएं अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं, इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जून से पहले प्रवेश लें। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंध रखने वाले जिन विद्यार्थियों की आय 2.5 लाख से कम है, वे इग्नू से स्नातक स्तर की शिक्षा सम्ह निःशुल्क ग्रहण कर सकते हैं।

वर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी इग्नू में पहले से पंजीकृत हैं, वे भी 30 जून से पहले पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी ड्राप इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर, राजकीय महाविद्यालय रामपुर और इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।