Loading...

इग्नू सेंटर जनवरी 2024 में प्रवेश लेने के लिए इस दिन तक बढ़ाई तिथि…..

PARUL • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इग्नू सेंटर जनवरी 2024 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने की तिथि को 20 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी है।

इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 500 रुपये लेट फीस के साथ अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यार्थी इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुन: पंजीकरण भी करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर राजकीय महाविद्यालय रामपुर और इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।