Loading...

इतने जून को होगी कैबिनेट मीटिंग, नौकरियों का खुल सकता है पिटारा

Ankita • 12 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मीटिंग आगामी 19 जून को होनी तय हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग व अन्य सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए गए है।

जानकारी के अनुसार इस मीटिंग में नए भर्ती आयोग को लेकर भी कोई एहम फैसला लिया जा सकता है। वहीं इसके साथ ही विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है।

वहीं दूसरी ओर युवाओं को भी इस कैबिनेट मीटिंग से बहुत उम्मीदें है। क्योंकि यह आशा जताई जा रही है कि इस मीटिंग में नौकरियों को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

माना जा रहा है कि दीपक सानन कमेटी इसी दिन सरकार को नए आयोग के गठन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। ऐसा हुआ तो 19 जून की कैबिनेट में नए चयन आयोग का फैसला हो सकता है।

पूर्व में यह मीटिंग 18 जून यानी रविवार को निर्धारित थी। अब इसमें बदलाव किया गया है।