Loading...

इतने फरवरी को शपथ लेंगे हिमाचल के नए राजयपाल शिव प्रताप शुक्ला

Ankita • 14 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी दोपहर 2 बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। बता दें नवनियुक्त राज्यपाल 17 फरवरी को शिमला पहुंचेंगे। इसके साथ ही हिमाचल के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज 14 फरवरी को देर सायं गोवा से शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद 16 फरवरी को उनकी राजभवन से विदाई होगी।

हिमाचल प्रदेश से विदाई के बाद उनका बिहार जाने का कार्यक्रम है, जहां का उनको राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस तरह नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के स्वागत और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की विदाई के लिए राजभवन को तैयार कर लिया गया है।

बता दें कि 1 अप्रैल 1952 को उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर में जन्मे शिव प्रताप शुक्ला विद्यार्थी जीवन में ए.बी.वी.पी. में सक्रिय रहे तथा 4 बार विधायक और 3 बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं। इससे पहले 13 जुलाई, 2021 को राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था।