इनरव्हील क्लब नाहन ने डॉक्टर डे पर लगाया हेल्थ कैम्प, लोगों का जाँचा स्वास्थ्य
HNN/ नाहन
इनरव्हील क्लब नाहन द्वारा हिन्दू आश्रम में एक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष भावना रत्न व महासचिव रूबी सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर डे पर यह कैम्प लगाया है। इस कैम्प में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम, जिसमें डॉ. सुकृति डॉक्टर, डॉ. दीक्षा शर्मा, डॉ. अनिकेता ने महिलाओ क़े साथ साथ अन्य लोगों का स्वास्थ्य जाँचा।

इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा लोगों के दांतों का चेकअप के साथ-साथ स्त्री विशेषज्ञ द्वारा स्त्रियों की प्रॉब्लम और और महिलाओं को समय-समय पर अपनी शारीरिक जाँच करवाने की सलाह दी गई है। क्योंकि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करती है, इसलिए हमारा मकसद औरतों के स्वास्थ्य की देखभाल करना है। डॉक्टरों ने उनको अपने स्वास्थ्य के देखभाल के परामर्श दिए गए। इ
स मौके पर डॉक्टरों द्वारा बच्चों को हेल्थ प्रोटीन और महिलाओं को मल्टीविटामिन दिया गया। इस उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब क्लासिक के द्वारा लोगों के लिए एक भंडारा भी आयोजित किया गया। जिसको अन्नपूर्णा के अंतर्गत रखा गया। क्लब की अध्यक्षा द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक अवेयरनेस प्रोग्राम भी रखा गया जिसमें लोगों को अपने वातावरण स्वस्थ और साफ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
भावना रत्न क़ो सौंपी क्लब की कमान
बता दें कि जुलाई माह में इनरव्हील क्लब नाहन की कार्यकारिणी बदली गई। जिसमें क्लब की कमान भावना रत्न क़ो अध्यक्ष, महासचिव रूबी सोलंकी, कोषाध्यक्ष रचना ठाकुर, आईएसओ आशा जबकि एडीटर अमिता दत्ता क़ो चुना गया। इस मौके पर मोना सिंह, अंजना ठाकुर, दलजीत कौर, सुमन गुप्ता, सुमन गर्ग, रकिमां, मोहसिना व सविता आदि शामिल थी।