लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इन राशि वालों को होगी बेहतर अवसरों की प्राप्ति, जानें अन्य राशियों का हाल

SAPNA THAKUR | 29 सितंबर 2022 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी विशेष कार्य को करने के लिए रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है,जिससे परिवार के सदस्य थोड़ा दुखी रहेंगे। माता पिता किसी सेहत की आपको चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो उसमें लापरवाही बरतने से अच्छा है कि आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ेगी। आप मनमौजी होने के कारण कार्यक्षेत्र में अपने मुताबिक कार्य करेंगे,जिससे आपके जूनियर्स को असुविधा हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह भी आज सुलझ सकती है जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको कुछ आर्थिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों से प्रसन्न रहेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। भाई बहनों का आपको प्रत्येक कार्य में पूरा साथ मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है,लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आप कड़ी मेहनत से काम करके अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी और विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें,नहीं तो कोई बनती हुई बात बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दी गई जिम्मेदारी को कार्यक्षेत्र में मन लगाकर पूरा करना होगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं,जहां आपको कोई जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपको किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी देख मन प्रसन्न रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का स्वागत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और यदि आपने कोई निवेश किया था तो उसमें आपको किसी की मदद की आवश्यकता हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ अन्य लोगों से अनुबंध बनेंगे। धन लाभ की स्थिति अच्छी दिख रही है, लेकिन आपकी कोई पुरानी की हुई गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आप पुराने दोस्तों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे और अपने कुछ पुराने गिले-शिकवे भी दूर करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। आपको किसी मित्र के काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान को यदि शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं तो आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करने के लिए जाना होगा। विद्यार्थी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। काम की अधिकता होने के कारण आपके ऊपर बोझ अधिक रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं,जो उन्हें अच्छा लाभ देगा,लेकिन आपको कुछ तनाव रहने के कारण आपका मन इधर-उधर भटकेगा और काम पर ध्यान कम लगा पाएंगे। आपको यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो,तो अवश्य लें। आप आज अपने भाई की सेहत में गिरावट होने के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है क्योंकि उन्होने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं। प्रेम जीवन की रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है। आपको अपने बहन भाइयों से किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आज आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि और बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का मान रखा जाएगा।

धनु दैनिक राशिफल
आज आपको बिजनेस में कुछ चुनौतियों के कारण समस्याएं आएंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाकर किसी मुसीबत में आ सकते हैं। आपको किसी से अपनी डील फाइनल करते समय किसी से भी बातचीत नहीं करनी है नहीं तो वह आपको किसी समस्या में ला सकते हैं। माता पिता का सहयोग मिलने से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े को लेकर आप तनाव में रहेंगे, इसलिए आपको किसी भी फैसले को शांति से लेना होगा, नहीं तो किसी को आप भला बुरा बोल सकते है। नौकरी कर रहे लोग आज अपने किसी साथी से आपको अपना काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उन्हें उनका समाधान मिल जाएगा। आपके सारे काम निपटने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों की कोई मन की इच्छा पूरी ना होने से वह परेशान रहेंगे,जिसके कारण उनका ध्यान भटक सकता है। धन के मामले में आपको लेनदेन सावधानी से करना होगा नहीं तो कोई लिया गया फैसला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे और किसी छोटी मोटी पार्टी को भी कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी के निवेश का मन बनाएं,तो उसमें अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा, यदि आपने पहले कभी कोई निवेश किया था,तो उससे भी नुक्सान उठाना पर सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा,क्योंकि विरोधी उनके ऊपर कुछ गलत आरोप लगा सकते हैं,जिससे उनकी छवि खराब होगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे व किसी से आज आप रुखा व्यवहार ना करें,नहीं तो उन्हे आपकी कुछ बातें बुरी लग सकती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]