भारत के लिए अब मौसम के बिगड़ते मिजाज का पता लगाना और भी ज्यादा आसान होने वाला है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) आज शनिवार (17 फरवरी) को अपने वेदर सैटेलाइट को लॉन्च करने वाला है। इसके लिए स्पेस एजेंसी ऐसे रॉकेट का इस्तेमाल करने वाली है, जिसे ‘नॉटी बॉय’ के तौर पर जाना जाता है।
इस रॉकेट को ‘जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल’ के तौर पर जाना जाता है। बता दें यह लॉन्चिंग जीएसएलवी एफ14 रॉकेट से की जाएगी। यह लॉन्चिंग शनिवार शाम करीब 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, जीएसएलवी एफ14 रॉकेट मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को पृथ्वी की भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित करेगा।
अंतरिक्ष में मौजूद रहने वाली ये सैटेलाइट बदलते मौसम के अलावा आने वाली आपदाओं की जानकारी भी समय पर देगी। इनसैट-3डीएस सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगी, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





