इस दिन आयोजित की जाएगी “डाक अदालत”…..
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के परिमंडल कार्यालय और अधीनस्थ सभी प्रवर अधीक्षक एवं अधीक्षक डाकघरों के मंडलीय कार्यालयों में 18 दिसम्बर, 2023 को ‘डाक अदालत’ आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी डाकघर अधीक्षक सोलन राम देव पाठक के द्वारा दी गई है। जानकरी देते हुए उन्होंने बताया कि डाक अदालत सांय 03.00 बजे आयोजित की जाएगी।
डाकघर अधीक्षक राम देव पाठक ने सभी पात्र लोगों से इस डाक अदालत का लाभ लेने का आग्रह किया है।