इस दिन जारी होगा लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल, इतने चरण में होंगे मतदान….
चुनाव आयोग 14-15 मार्च को लोकसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक 2019 को लोकसभा चुनावों की तर्ज पर ही इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए वोटिंग हो सकती है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
फिलहाल आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है। सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान होगा। बता दें चुनाव आयोग की टीमों ने अब तक कई राज्यों का दौरा कर लिया है।
आयोग की टीमें चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रही हैं। पहले चरण के लिए मतदान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। जबकि 14 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है।