Loading...

इस दिन से शुरू होंगी इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं….

Ankita • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

इस तारीख तक भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फार्म….

HNN/ शिमला

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाओं के लिए 22 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। बता दें परीक्षाएं 7 जून से शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. जोगिंद्र कुमार यादव ने दी।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए प्रदेश भर में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्रों या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए सत्रीय कार्य जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

सत्रीय कार्य संबंधित अध्ययन केंद्र में जमा किए जाएंगे। हालांकि ऑनलाइन जमा करवाने के लिए लिंक क्षेत्रीय केंद्र शिमला की वेबसाइट पर उपलब्ध है।