इस दिन से शुरू होंगी बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की अनुपूरक परीक्षाएं….
HNN/ मंडी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाएं होंगी।
सभी विषयों की अनुपूरक परीक्षाओं की डेट शीट वेबसाइट पर डाल दी है और छात्र-छात्राएं इसे देखकर अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा द्वारा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षाएं 13 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक करवाई जाएंगी। बता दें परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में होंगी। सुबह के सत्र में परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होंगी । जबकि शाम के सत्र में परीक्षाएं 2:00 से 5:30 बजे तक होंगी।