इस दिन से शुरू होगा ऐतिहासिक दैहण छिंज मेला…..
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में हर वर्ष 2 अप्रैल से शुरू होने वाला चार दिवसीय ऐतिहासिक दैहण छिंज मेला इस बार 3 अप्रैल को शुरू होगा। कमेटी के अध्यक्ष उर्बिधर शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ मेला कमेटी के चेयरमैन संजय सैणी करेंगे। 4 अप्रैल को मेले की अध्यक्षता सलोह पंचायत के पूर्व उपप्रधान और अधिवक्ता अमित पंचकरण करेंगे। 5 अप्रैल को मेले के मुख्यातिथि प्रमुख व्यवसायी कपिल सिपहिया होंगे और 6 अप्रैल को मेले का समापन अधिवक्ता रविंद्र रणौत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जिस कारण दैहण छिंज मेला एक दिन देरी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मेले के खत्म होने के बाद ही पहलवान दैहण मेले में शिरकत करते हैं।
