Loading...

इस दिन होगा मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान…..

PARUL • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के लिए पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अब 4 नवंबर तथा 5 नवंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यह विशेष अभियान 28 व 29 अक्तूबर, 2023 को आयोजित किया जाना था।

उन्होंने कहा कि 18 तथा 19 नवंबर, 2023 को आयोजित किया जाने वाला विशेष अभियान दिवस यथावत आयोजित किया जाएगा।