इस दिन होगी मिनी सचिवालय सोलन के धरातल स्थित पार्किंग क्षेत्र की खुली नीलामी….
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के मिनी सचिवालय के धरातल स्थित पार्किंग क्षेत्र की खुली नीलामी 02 फरवरी, 2024 को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पार्किंग क्षेत्र की खुली नीलामी सांय 03.00 बजे होगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी उपायुक्त कार्यालय की वेबसाईट www.hpsolan.nic.in से अथवा उपायुक्त कार्यालय के एम.ए शाखा 606 से प्राप्त की जा सकती है।