इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, नौकरियों का खुल सकता है पिटारा….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कैबिनेट की बैठक में युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की रिक्तियों पर निर्णय हो सकते हैं। बैठक में मानसून सत्र की तिथि तय करने के बारे में भी विचार-विमर्श हो सकता है। इस बार कैबिनेट की बैठक से लोगों सहित युवाओं को काफी उम्मीदें हैं।
इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित एजेंडों पर चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू की बजट घोषणाओं को लागू करने के बारे में चर्चा हो सकती है।