HNN / शिमला
लगातार तीसरी बार हिमाचल की झांकी राजपथ पर नहीं दिखेंगी, जबकि देश के अन्य राज्यों की आकर्षक झांकियां लोगों को आकर्षित करेंगी। दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गणतंत्र दिवस के लिए अपनी झांकियां तैयार करने के लिए एक पत्र भेजा था। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव चले हुए थे जिसके चलते हिमाचल प्रदेश अपनी झांकी तैयार करने में विफल रहा। जबकि पिछले साल अटल टनल रोहतांग की झांकी आखरी समय में बाहर हुई थी।
अब तक पांच बार दिखी हिमाचली संस्कृति की झलक
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक झांकियों में अब तक पांच बार दिखी है। 2007 में लाहौल-स्पीति, 2012 में किन्नौर, 2017 में चंबा की संस्कृति की झलक दिखी थी। 2018 में लाहौल-स्पीति के गोंपा की झांकी दिखाई गई थी। वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की झांकी को भी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शामिल किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group