Loading...

इस स्कूल के मेधावी बच्चे हवाई यात्रा में करेंगे सफर, प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप शर्मा करवाएंगे यात्रा

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

पढाई में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बलग स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप शर्मा अपनी जेब से हवाई सफर करवाएंगें। बता दें कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि व प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने के लिए बलग स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप शर्मा ने एक नायाब तरीका अपनाया गया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप शर्मा ने एक साक्षात्कार में बताया कि शैक्षणिक सत्र-2022 के दौरान छठी से आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को चंडीगढ़ शहर के सुखना झील सहित विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इसी प्रकार नवीं और दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वातानुकूलित रेल यात्रा तथा 11वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों अपने खर्च पर किसी महानगर का हवाई सफर से भ्रमण करवाया जाएगा ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ सके।

उन्होने बताया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन की नितांत आवश्यकता है। गौर रहे कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए डाॅ. संदीप शर्मा ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में जमा दो की परीक्षा में टाॅप-10 की मेरिट में आने पर दो बालिकाओं को अपने जेब से एक -एक लाख रूपये की राशि प्रदान करके पुरस्कृत किया गया था।

यही, नहीं डाॅ. संदीप शर्मा ने चियोग स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए दस लाख की राशि अपने निजी खाते से प्रदान की गई थी। इनके शिक्षा के प्रति समपर्ण, निष्ठा व उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए अनेक संस्थाओं द्वारा डाॅ. संदीप को सम्मानित किया गया था। समाज में डाॅ. संदीप की पहचान एक आदर्श अध्यापक के रूप में की जाती है ।