Loading...

ईवीएम को निजी गाड़ी में ले जाने पर बड़ी कार्यवाही, पोलिंग पार्टी को किया सस्पेंड

SAPNA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में बीती देर रात खूब हंगामा हुआ। यह हंगामा उस दौरान हुआ जब निजी वाहन में ईवीएम और वीवीपैट मशीन को ले जाया जा रहा था। इसी बीच कांग्रेसियों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया और जमकर हंगामा किया। वही जब यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए संबंधित पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया है।

ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पोलिंग के बाद निजी वाहन में स्ट्रांग रूम रामपुर लाने की कोताही बरतने पर यह कार्यवाही हुई है। बता दें कि बीती रात शिमला के रामपुर बुशहर में एक निजी गाड़ी में ईवीएम ले जाए जा रही है। जैसे ही कांग्रेस नेताओं को निजी कार में ईवीएम ले जाने की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

साथ ही चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। जिसके बाद रामपुर के रिटर्निग ऑफिसर सुरेंद्र मोहन ने चुनाव आयोग के निर्देशों की अवेहलना पर रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के तहत दत्तनगर(49) पोलिंग बूथ की पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया।