Loading...

ईश्वर दास महाराज की 32वीं बरसी पर गुरुद्वारा बल्ह खालसा में कार्यक्रम आज- सुरम सिंह

PARUL • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के दुख निवारण गुरुद्वारा बल्ह खालसा में भगवान ईश्वर दास जी महाराज की 32वीं बरसी पर आज से गुरु प्रकाश पाठ आरंभ होगा और 29 अक्तूवर को सुबह दस बजे भोग पड़ेगा। गुरुद्वारा बल्ह खालसा कमेटी के प्रवक्ता सुरम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुख निवारण गुरुद्वारा बल्ह खालसा में भगवान ईश्वर दास जी महाराज के 32वीं बरसी पर आज से पाठ आरंभ होगा।

29 अक्तूवर को सुबह दस बजे कीर्तन दरबार सजेगा। जिसमें बाबा तिलक राज एवं बाबा राममूर्ति कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। एक बजे संगत के बाद विशाल भंडारा शुरू होगा। सुरम सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बीरेंद्र कँवर, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कत्था उद्योग के प्रबंधक नरेश बाशिष्ठ बल्ह खालसा गुरुद्वारा के धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगें।

सुरम सिंह ने कहा कि हर वर्ष गुरुद्वारा बल्ह खालसा में कमेटी के प्रबंधक बाबा कमल दास जी महाराज द्वारा एक दर्जन से ज्यादा बड़े स्तर के धार्मिक कार्यक्रम किए जाते है। आप सभी 29 अक्तूवर को बल्ह खालसा में सादर आमंत्रित है।