Loading...

उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

By PARUL Published: 13 Jun 2024, 1:13 PM | Updated: 13 Jun 2024, 1:13 PM 1 min read

HNN/सोलन

नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 12 पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन के समीप नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने दी।

नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार या संस्थान वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और उपरोक्त वेबसाइट पर 2 जुलाई तक ही आवेदन मान्य होंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक व आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।