HNN/ कुल्लू
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा उत्कृष्ट युवा मंडल 2022–23 पुरस्कार के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की गतिविधियों के ऊपर युवा मंडलों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए कोई भी पंजीकृत युवा मण्डल जिसने वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक युवा मण्डल द्वारा विभिन्न सामाजिक, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण माह, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार इत्यादि संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया हो वो इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2022 रहेगी। आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा जाँचने के बाद सबसे अच्छा कार्य करने वाले युवा मण्डल का चयन किया जाता है। आवेदन प्रपत्र नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के जिला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जो युवा मण्डल जिला मे प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे 25000 रुपए की राशि पुरस्कार मे दी जाएगी एवं उसे राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी नामित किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मण्डल को 75000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 50000, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले युवा मण्डल को राष्ट्रीय स्तर के लिए नामित किया जाएगा, जिसमे सभी राज्यों से प्रथम आने वाले युवा मण्डल चयनित होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3,00,000, द्वितीय पुरस्कार 1,00,000- एवं तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
विदित रहे कि यह सारे पुरस्कार जिला स्तर पर किए गए आवेदन के साथ कार्यक्रम की रिपोर्ट जोकि ग्राम पंचायत प्रधान अथवा कार्यक्रम संबंधित राजपत्रित अधिकारी के द्वारा सत्यापित किए गए हो। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों/प्रतिभागियों की हस्ताक्षर सहित सूची साथ में लगी हो। यदि युवा मंडल के द्वारा गांव में किसी भी प्रकार की आमजन के हित के लिए संपत्ति का निर्माण किया गया हो तो उसमे खर्च होने वाली राशि के बिल भी रिपोर्ट में लगे होने चाहिए।
सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर सक्रियता, कार्यक्रम के तिथि आधारित फोटोग्राफ, क्लब के बैनर के साथ की गई गतिविधियां एवं क्लब का लेखा जोखा की रिपोर्ट लगानी अनिवार्य होती है। युवा मण्डल के कार्यक्रमों की रिपोर्ट को आवेदन प्रपत्र के साथ संलग्न करके नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के जिला कार्यालय में 08 दिसंबर 2022 तक अवश्य जमा करवाएँ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group