Loading...

हिमाचल के युवक सहित 41 जिंदगियों को मिला जीवन दान

Ankita • 28 Nov 2023 • 1 Min Read

रेस्क्यू दलों की कमर तोड़ मेहनत ने 17 दिनों के बाद मजदूरों को निकाल लिया सुरंग से सुरक्षित बाहर

हिमाचल के युवक सहित 41 जिंदगियों को जीवन दान मिला है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू टीमों ने रैट होल माइनिंग और सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की। इसके बाद कड़ी मशक्कत करके मजदूरों को एक-एक करके बाहर निकाला गया।

बता दें मजदूरों के परिजन गर्म चाय, और सर्दियों के हिसाब के कपड़े लेकर सुरंग में अंदर गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिको से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (से.नि) वीके सिंह भी वहीं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जा रही है। बाहर निकल चुके मजदूरों का हेल्थ चेकअप जारी है। मजदूरों को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।