उत्तरकाशी से 17वें दिन आई गुड़ न्यूज़: सुरंग में खुदाई का काम पूरा, अब निकलेंगे मजदूर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से आज गुड़ न्यूज़ सामने आई है। आज 17वें दिन सुरंग में खुदाई पूरी हो गई है। अब टनल में फंसे मजदूरों को किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है। 800 मिमी व्यास का पाइप भी डाला जा चुका है। एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंच गई है।
ये टीम मजदूरों को पाइप के जरिए बाहर निकालने में मदद करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों के परिजनों से उनके कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा है। मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, रैट माइनर्स की टीम ने मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी कर दी है।
श्रमिकों तक पाइप पहुंच चुका है। पाइप वेल्डिंग किया जा रहा है, जिससे मजदूरों को कोई क्षति न पहुंचे। सुरंग के बाहर एंबुलेंस व डाक्टरों की टीम तैनात है। वहीं, एक एंबुलेंस अंदर भी गई है। श्रमिकों को सुरंग से निकालते ही चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।