HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के गोजरा में उत्तराखंड के एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान सुरेश बोहरा 26 पुत्र शिव सिंह बोहरा निवासी मकान नंबर 32 सतोली डाकघर प्यूड़ा जिला नैनीताल उत्तराखंड के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति गोजरा में बुध राम के बगीचे में अपने परिवार के साथ रहता था। वह रात को घर से बिना बताए निकल गया और सेब के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परिजन जब इसे ढूंढने निकले तो उन्होंने इसे फंदे से लटके हुए देखा। व्यक्ति को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group