Loading...

उत्तराखंड में चल रही नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम का शानदार प्रदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उत्तरप्रदेश को 50-14 से हराकर दर्ज की दूसरी बड़ी जीत

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जारी नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा है। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के सह-सचिव डीडी तनवर ने जानकारी दी कि टीम ने अपने दूसरे मैच में उत्तरप्रदेश को एकतरफा मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। हिमाचल ने यह मैच 50-14 के बड़े अंतर से जीता।

खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

टीम के लिए सबसे अधिक 9 गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेनिका पाल ने किए। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भावना शर्मा ने 7, कृतिका ने 6, गुलशन ने 5, मिताली ने 6, प्रियंका ठाकुर ने 5, जागृति ने 3, जस्सी ने 3, पायल ने 4 और रिम्पल ने 4 गोल किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हिमाचल प्रदेश की टीम ने मैच को एकतरफा अंदाज में जीत लिया।

टीम को मिली बधाइयां और प्रोत्साहन

हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम की इस जीत पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, महासचिव राजेश भंडारी, सह सचिव डीडी तनवर, चीफ कोच स्नेहलता, कोच मनोज ठाकुर, मैनेजर रिहान दुबे, सुशील कुमार, हैडॉक कमेटी के चेयरमैन जसबीर बिस्ला, ऊना हैंडबॉल संघ के महासचिव मुनीश राणा, खिलाड़ी दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, जगदीश ठाकुर और कर्ण चंदेल सहित कई अन्य खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी।

सभी ने उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम अपने बाकी मैच भी जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करेगी।

हिमाचल के पांच अधिकारी खेल संचालन में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

उत्तराखंड के रुद्रपुर में चल रही नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश के पांच अधिकारी खेलों के सुचारू संचालन में अपना योगदान दे रहे हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और कोच स्नेहलता, अंतरराष्ट्रीय कोच मनोज ठाकुर, हैंडबॉल कोच कांता पराशर, ऊना हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष परवीन दुबे और सुशील कुमार शामिल हैं।