Loading...

उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबल और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

PARUL • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के गोहलान इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में एलओसी के पास दो आंतकियों को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक ये दोनों आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी जारी है।फिलहाल मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। सुरक्षाबल इनकी पहचान में जुटे हुए हैं।

बता दें इससे पहले बीते बुधवार 19 जून को बालामूला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।