Loading...

उद्घोषित अपराधी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Ankita • 17 Apr 2023 • 1 Min Read

सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने कालका से पकड़ा था आरोपी

HNN/ नाहन

जिला पुलिस की पीओ सेल टीम की ओर से पकड़े गए उद्घोषित अपराधी मुकेश कुमार को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

जानकारी के अनुसार पीओ सेल टीम ने दिसंबर 2020 में धारा 354, 451 और 504 के तहत उद्घोषित अपराधी मुकेश कुमार निवासी बनेठी, तहसील नाहन को गत दिन हरियाणा राज्य के कालका से गिरफ्तार किया।

अपराधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही उसे न्यायलय में पेश किया गया। इस दौरान अपराधी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।