उद्योग मंत्री इस दिन रहेंगे सिरमौर प्रवास पर……
HNN/ नाहन
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 मई 2023 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री जहां जन-समस्याएं सुनेंगे वहीं बिशु मेले के समापन समारोहों में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री 31 मई को प्रातः 11.30 बजे संगड़ाह में जन समस्याएं सुनेंगे।
इसके उपरांत वह 2.00 बजे अंधेरी में आयोजित होने वाले बिशु मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री सांय 4.00 बजे भवाई में आयोजित किए जा रहे बिशु मेले के समापन समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।
