लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उन्नत कृषि किसानों की बेहतर आर्थिकी का आधार- डॉ. शांडिल

PARUL | 27 नवंबर 2023 at 5:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की आर्थिकी को बेहतर बनाने का उचित माध्यम है। डॉ. शांडिल इंडियन फार्मर अलाइन्स (आईफा) द्वारा कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों से आए किसानों को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती के माध्यम से जहां भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है वहीं उपभोक्ताओं को सुरक्षित कृषि उत्पाद उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में संगठित होकर योजनाबद्ध कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश की 80 प्रतिशत भूमि में कृषि की जाती है। किसान कृषि उत्पादन के लिए दिन-रात मेहनत करते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि किसान की दशा और दिशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें जल संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान तथा भविष्य की कृषि एवं अन्य मांग को पूरा करने के लिए जल की एक-एक बूंद का सदुपयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से तैयार फसल को अच्छा मूल्य मिलता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि के माध्यम से तैयार उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था बनाई जानी जरूरी है। श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने कहा कि युवा कृषि क्षेत्र में भी अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। कृषि, बागवानी और दूध उत्पादन में रोज़गार एवं स्वरोज़गार की अपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की मांग कभी कम नहीं होगी और शिक्षित युवाओं को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने होंगे।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर ‘उन्नत किसान’ नामक पत्रिका का विमोचन भी किया। बीसीएसजी उत्तराखंड बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि किसान सीजन के अनुसार फसल की पैदावार करें। फसल की समय-समय पर देखभाल करते रहें ताकि उत्पाद बेहतर हो। उन्होंने कहा कि यू-ट्यूब के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हो रही नई तकनीक की जानकारी ली जा सकती है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]