लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित

Ankita | 25 जून 2024 at 12:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर आगामी 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है, ताकि प्रदेश में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

मतदान दिवस पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी सवेतन अवकाश होगा। इसके साथ ही प्रदेश के ऊना, कांगड़ा, चम्बा और सोलन जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत पंजाब राज्य के पंजीकृत मतदाताओं के लिए भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (जालंधर पश्चिम) उपचुनाव को लेकर 10 जुलाई को विशेष सवेतन अवकाश होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी तरह प्रदेश के सिरमौर और शिमला जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखंड राज्य के पंजीकृत मतदाताओं के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (बद्रीनाथ और मंगलौर) उत्तराखंड में उपचुनाव के चलते विशेष सवेतन अवकाश होगा।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि विशेष आकस्मिक अवकाश उन कर्मचारियों को दिया जा सकता है जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और उन्हें संबंधित संस्थानों के उपचुनाव में मतदान करना है। विशेष अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को मतदान करने से संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]